फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शैक्षणिक भ्रमण में किया संस्कृति का आदान-प्रदान

Wed, 11 Feb 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के कपूरथला के 45 प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने किया संस्थान का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पंजाब के डाइट कपूरथला के प्रशिक्षुओं ने शैक्षणिक भ्रमण में संस्कृति का आदान-प्रदान किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में पहुंचे प्रशिक्षुओं ने बुधवार को शैक्षिक संवाद भी किया।
प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के 45 विद्यार्थियों के साथ अध्यापक हरविंदर सिंह, नीलम वर्मा और रूपेंद्र कौर ने संस्थान का दौरा किया।
कार्यक्रम के तहत दोनों संस्थानों के प्रशिक्षुओं के बीच शिक्षण पद्धतियों, नवीन शैक्षणिक तकनीकों, स्थानीय संस्कृति और विद्यालयी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतीकरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने-अपने राज्यों की परंपराओं और शैक्षणिक अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

डाइट कुल्लू के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने पंजाब से आए प्रशिक्षुओं और शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से प्रशिक्षुओं को विभिन्न राज्यों की शिक्षा प्रणाली को समझने का अवसर मिलता है जिससे उनके ज्ञान और व्यक्तित्व विकास में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

डाइट कपूरथला से आए अध्यापकों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए डाइट कुल्लू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस भ्रमण से प्रशिक्षुओं को नई शिक्षण विधियों और सांस्कृतिक विविधता को करीब से जानने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें