फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul: जाहलमा नाले में आई बाढ़, आलू की 80 फीसदी फसल बही

Wed, 17 Aug 2022 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

प्रदेश के लाहौल के जाहलमा नाले में आई बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जसरथ गांव में एक किसान की आलू की 80 फीसदी फसल बह गई।
विज्ञापन
जाहलमा नाले में बाढ़ आने से बही आलू की फसल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लाहौल के जाहलमा नाले में आई बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जसरथ गांव में एक किसान की आलू की 80 फीसदी फसल बह गई। वहीं, एक अन्य किसान का खेत बाढ़ को भेंट चढ़ गया। इसके अलावा हालिंग और जाहलमा गांव के कई बीघा जमीन भूमि कटाव होने से चंद्रभागा नदी में बह गई है। राजस्व विभाग के अनुसार जाहलमा, हालिंग, फूड़ा और जसरथ गांव में 15 किसानों की कई बीघा जमीन नाले में आई बाढ़ की चपेट में आ गई है।

विज्ञापन


फूलगोभी के तीन खेत खराब हो गए हैं। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया है। वहीं, मंगलवार रात चंद्रभागा नदी का पानी जसरथ पुल के साथ लगते हालिंग गांव के दो अन्य किसान के खेत से होकर बहने लगा। अभी नदी के बहाव में कोई कमी नहीं है। प्रशासन ने ऐसे हालातों के बीच नदी के तट पर रुख न करने की सलाद दी है। उधर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने प्रशासन को जल्द नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें