फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के लिए मील का पत्थर बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक

Sat, 21 Feb 2026 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग 23 करोड़ रुपये से बनने वाले ब्लॉक का कार्य शुरू
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों समेत मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। नागरिक अस्पताल मनाली में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक के बनने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अति आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।
अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ अति आधुनिक मशीनें और प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। क्रिटिकल केयर ब्लॉक मनाली में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक के निर्माण होने से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अस्पताल में ही मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मरीजों को क्रिटिकल मामलों में मेडिकल कॉलेजों का रुख न करना पड़े, इसी के लिए यहां क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करने की कवायद शुरू की गई है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाया जाना है ताकि मरीजों को समय से गंभीर बीमारियों का उपचार मिल सके। इसके लिए बहुमंजिला क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाए जा रहे है। इनमें कैंसर, हृदय, ब्रेन हेमरेज, न्यूरो की समस्या और आपात स्थिति में आए गंभीर बीमारियों के मरीजों का उपचार किया जाएगा। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में मरीजों को उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। चिकित्सकों की तैनाती के साथ सभी प्रकार की मशीनें लगाई जाएंगी। इसमें आईसीयू, आइसोलेशन बेड के अलावा वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जैसी सुविधाएं भी होंगी। दुर्घटना जैसी स्थिति में बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अलग से चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी और मरीज की सामान्य चिकित्सा, पीआईसीयू, गहन नर्सिंग देखभाल, हृदय गति, श्वास और रक्तचाप जैसी समस्याओं की निरंतर निगरानी की जाएगी। नागरिक अस्पताल में वर्तमान में 50 बिस्तरों की सुविधा है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने के बाद 50 और बिस्तर की सुविधा होगी। यानी मनाली अस्पताल सौ बिस्तरों का हो जाएगा। हर विभाग के अलग से वार्ड बनेंगे। गंभीर हालत में सुधार के बाद मरीजों को नागरिक अस्पताल के वार्डों में शिफ्ट किया जाएगा। बीएमओ डाॅ. करण ने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस भवन में पार्किंग के अलावा ओपीडी और प्रयोगशाला का प्रावधान है। हर विभाग के अलग अलग वार्ड के साथ ही ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें