कार्यशाला : जिला मुख्यालय स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में ग्रामीण कवियों की कार्यशाला सुबह 10 बजे से होगी।
क्रिकेट : जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच ढालपुर मैदान में सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।
परंपरा : जिला मुख्यालय के मंदिरों में बैरागी समुदाय के लोग होली गीतों का गायन सुबह 10 बजे करेंगे।
काम की बात
बिजली बंद... भुंतर बाजार, एयरपोर्ट, खोखन चौक, तहसील, सैनिक चौक, पारला भुंतर, हाथीथान, गडसा रोड, जिया, छरोड़नाला, नरोगी, शाट, बड़ा भुईन, छन्नीकोड, जलूग्रां, औद्योगिक क्षेत्र शमशी, जिया, मौहल चौक, अंगोरा फार्म, इडियन ऑयल, सब्जी मंडी, संध्या पेलेस, नाग मंदिर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
परिवहन ... अंतर राज्यीय बस अड्डा कुल्लू से केलांग के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा अटल टनल रोहतांग के रास्ते जारी रहेगी। अंतर राज्यीय बस अड्डा कुल्लू से बागीपुल के लिए बस का संचालन होगा।
स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 से डॉ. कमल दत्ता, डॉ. सृष्टि राणा और डॉ. अक्षिता नेगी सेवाएं देंगी।