फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने बहू को पीट कर किया घायल

Sun, 06 Dec 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की भुंतर तहसील के तहत आने वाले गड़सा में सास और पति ने मिलकर विवाहिता की धुनाई कर डाली। महिला को मारपीट के दौरान गहरी चोटें आई हैं। महिला का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दिए शिकायत पत्र में गड़सा की एक विवाहित महिला ने कहा है कि उसके साथ पति और सास ने किसी बात को लेकर मारपीट की। इस दौरान उसे गहरी चोटें आई हैं। महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल भी करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में उसे गहरी चोटें लगने की पुष्टि हुई है। उधर, इस मामले को लेकर एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि गड़सा घाटी की एक महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं 325 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला काफी गंभीर है। मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें