फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में पकड़ी चरस, दो गिरफ्तार

Thu, 21 Apr 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने दो युवकों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने आठ सौ ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ नशा निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली पुलिस टीम ग्रीन टैक्स बैरियर पर गश्त पर थी। वहां से गुजर रही एक कार को उन्होंने तलाशी के लिए रोका। कार की तलाशी लेते समय कार सवार दो युवक संदिग्ध हरकतें करने लगे।
पुलिस ने जब उनके बैग को खोला तो उसमें आठ सौ ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। चरस का कुछ भाग फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ ठोस सबूत लगे हैं। उन्होंने इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना से इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें