फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Thu, 04 Feb 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली के वाहणू पुल के पास सड़क हादसे में एक की मौत और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और मिशन अस्पताल मनाली में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। यह सड़क हादसा वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब पेश आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनाली स्थित वाहणू पुल के पास टाटा नैनो और सेंट्रो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि सेंट्रो चालक के मौके पर ही पंख पंखेरू उड़ गए। हादसे में अन्य दो युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में नैनो चालक की लापरवाही बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नैनो चालक गलत दिशा से ड्राइव कर रहा था।

एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि सेंट्रो गाड़ी में जोगिंद्र लाल शर्मा और उनकी भाभी हेम लता निवासी गोंपा रोड मनाली कुल्लू की ओर आ रहे थे। वहीं, पतलीकूहल से मनाली की तरफ रेशम और शिवराज नाम के दो युवक नैनो कार में जा रहे थे। दोनों वाहनों की वाहणू पुल के पास जोरदार टक्कर हुई और इसमें सेंट्रो चालक जोगिंद्र लाल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल महिला का मनाली मिशन अस्पताल में उपचार चल रहा है। नैनो कार में बैठे दोनों घायल युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। एएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन मनाली ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई मोहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें