फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Sun, 07 Feb 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन स्थल गुलाबा के समीप एक कार के खाई में गिर जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना शनिवार देर रात्रि की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जोगिंद्रनगर का एक युवक शनिवार को गुलाबा की तरफ निकला था और पुलिस ने गुलाबा से उसे वापस भेजा दिया था। जब पुलिस को रविवार सुबह युवक के मनाली न पहुंचने की सूचना मिली तो पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। जब पुलिस गुलाबा के समीप मोड़ पर पहुंची तो खड्ड में एक कार लुढ़की नजर आई। पुलिस के अनुसार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक की पहचान राकेश उर्फ विक्की (29) निवासी जोगिंद्रनगर गुम्मा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मनाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए शव को शवगृह मनाली में रखा गया है। एएसपी ने बताया कि हादसे के शिकार युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें