भुंतर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान 1400 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दलाशनी सड़क पर पुलिस गश्त कर रही थी।
इसी बीच पनारसा व हुरला के बीच एक व्यक्ति को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 1400 ग्राम चरस बरामद हुई।
उधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।