क्षेत्र में एक महिला को शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। एसएसपी तरनतारन को शिकायत देने पर पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका कुछ समय पहले तलाक होने के कारण वह अपने मायके में रह रही है। कंबाइन से गेहूं की कटाई करने वाले गांव चब्बा कलां निवासी सरबजीत सिंह ने उनकी गेहूं की फसल भी काटी थी जिस कारण उसका उनके घर आना जाना था।
सरबजीत सिंह ने उससे कहा कि उसका अपनी पत्नी से विवाद होने के कारण उसका तलाक हो चुका है। वह उसके साथ विवाह करवाना चाहता है। सरबजीत सिंह ने उसे विवाह के झांसे में फंसा लिया। परिवार की गैरहाजिरी में वह उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव चब्बा कलां स्थित मंड क्षेत्र ले गया और दुराचार किया।
20 मई को भी उक्त आरोपी उसको अपने साथ ले गया। जब उसने विवाह करने लिए कहा तो गांव रानीवलाह पके मोड़ पर उसने उसको जबरन मोटरसाइकिल से उतार दिया और कहा कि वह उसके साथ शादी नही करेगा।
इस संबंधी उसने परिवार के लोगों को बताया तब पुलिस में शिकायत दी गई। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।