फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाणा में युवक चरस सहित गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चौकी से पुलिस का एक दल नियमित गश्त पर था। पुलिस ने बुर्जी मोड़ पर एक शख्स को देखा, जिसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह पुलिस को देख तेज भागने लगा। उसे काबू करने में पुलिस को भी ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से पॉलीथिन में पैक चरस मिली। तोलने पर इसकी मात्रा 348 ग्राम निकली।

आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया। चरस तस्करी करने के आरोप में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की शिनाख्त कांगड़ा जिला के देहरा तहसील के लुथरा गांव निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें