फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने खाया जहर, मौत

Sat, 11 Jun 2016 07:15 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
मनाली के एक होटल में लगाया फंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर इहलीला समाप्त कर दी है। यह घटना शनिवार सुबह कुल्लू के एक निजी होटल में सामने आई है। पुलिस ने होटल के संचालक की शिकायत पर मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पनगां क्षेत्र लीगन एक व्यक्ति ने शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में कमरा लिया था। जब सुबह नौ बजे के समीप निजी होटल का कर्मचारी कमरे में गया तो दरवाजा खुला पाया गया। जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो व्यक्ति गिर पड़ा था।
विज्ञापन


होटल संचालक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर सिटी पुलिस चौकी का एक दल पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया और जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि कुल्लू के एक निजी होटल में शनिवार सुबह पनगां क्षेत्र के लीगन निवासी भाग चंद (42) की मौत हो गई है। पुलिस ने फिलहाल सीआपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं को केंद्र में रख कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें