फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा छुड़ाओ केंद्र में सुरक्षा कर्मी से मारपीट कर नशेड़ी फरार

Sat, 11 Jun 2016 04:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मोगा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोगा-अमृतसर मार्ग स्थित गांव जनेेर के नशा छुड़ाओ एवं पुनर्वास केंद्र में नशा छोड़ने के लिए दाखिल हुए नौजवान सुरक्षा कर्मी से मारपीट कर उसे बाथरूम में बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना कोट ईसेखां पुलिस ने शुक्रवार को चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के डिप्टी कमिश्नर-कम-चेयरमैन कुलदीप सिंह वैद ने जिला पुलिस प्रमुख को पत्र के जरिये दी शिकायत में बताया कि गांव जनेर में जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से नशा छुड़ाओ एवं पुनर्वास केंद्र चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जीरा के गांव सन्हेर निवासी सुखविंदर सिंह और लखवीर सिंह, नकोदर के गांव गोसूवाल वासी मेजर सिंह और जगरांव के गांव मद्देपुर सिद्धवा बेट वासी जगदीश सिंह यहां 1 जून को नशा छुड़वाने को दाखिल हुए थे।

चार जून की रात को उन्होंने केंद्र के सुरक्षा कर्मी परवीन सिंह से मारपीट कर उसे बाथरूम बंद किया। इसके बाद वे चाबियां छीन कर फरार हो गए। थाना कोट ईसेखां में दर्ज केस के मुताबिक अगर 5 मिनट तक सुरक्षा कर्मी को बाथरूम से बाहर न निकाला जाता तो उसकी मौत हो सकती थी। आरोपियों में से जगदीश सिंह को वहां दाखिल अन्य नौजवानों एवं केंद्र मुलाजिमों ने दबोच लिया। बाकी तीनों आरोपी फरार होने में सफल हो गए। थाना कोट ईसेखां पुलिस ने चारों आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नशा छुड़ाओ एवं पुनर्वास केंद्र के इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि उक्त चार आरोप 1 जून को नशा केंद्र में दाखिल किए गए थे। उन्होंने बताया कि सफेद नशा करने के आदी हो चुके नौजावान ही ऐसी हरकतें करते हैं। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर-कम-चेयरमैन ने जिला पुलिस प्रमुख को पत्र के जरिये इस केंद्र में रात को विशेष सुरक्षा दस्ता तैनात करने की हिदायत भी की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें