फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता रोक कर व्यक्ति को पीटा

Sun, 22 Nov 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे एक गांव में रास्ता रोक कर मारपीट का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में दंपति ने पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सदर थाना में मारपीट को लेकर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पोश निवासी वाडी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से गांव से बाहर जा रहे थे। इस बीच सामने से आ रहे एक शख्स ने उसके ऊपर हमला कर दिया। मारपीट में एक महिला ने भी हमलावर का साथ दिया है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी ने वहां से गुजर रहे राहगीरों से उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी उनकी ओर ध्यान नहीं दिया।

पति के गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद वह चल भी नहीं पा रहा था। लिहाजा, पत्नी ने पीठ पर उठाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दंपति की शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें