पुलिस ने सेउबाग में एक शख्स को शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसपी ने मामले की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि काइस निवासी गंगा राम शराब के अवैध कारोबार में शामिल है। लिहाजा पुलिस कई दिनों से उस पर पैनी नजर रख रही थी। वीरवार को पुलिस ने उसे शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 13 पेटी बीयर, 13 पेटी मास्टर ब्लैंड और तीन पेटी रॉयल स्टैग बरामद किए हैं। एएसपी निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।