फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में हुई झड़प से एक बुजुर्ग महिला मौत

Sat, 02 Jul 2016 10:22 PM IST
कुल्लू/ उदयपुर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लाहौल के त्रिलोकनाथ में जमीनी विवाद में हुई झड़प से एक बजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आगामी जांच जुट गई है। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेने बाद पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्रिलोकनाथ में बुजुर्ग महिला सोनामी देवी (75) और शीला देवी (26) के बीच शुक्रवार शाम को जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान शीला देवी और बुजुर्ग महिला के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस बीच बुजुर्ग महिला जमीन पर गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला का पुत्र रणधीर अपनी मां को शुक्रवार देर रात नौ बजे एफआईआर दर्ज करवाने के लिए उदयपुर थाना ले गया। इसके बाद पुलिस महिला को मेडिकल करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले गए और उपचार के लिए भर्ती करवाया। उपचार के दौरान महिला की देर रात को मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह हमलावार शीला देवी को गिरफ्तार किया और गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। उधर, डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। धक्की-मुक्की के दौरान बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आई थीं। जिससे महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया है। मामले में सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुएा गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें