फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी दूतावास को नहीं दी चोरी की सूचना

Sat, 20 Feb 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में विदेशी महिला के कमरे से 95 लाख रुपये चोरी होने की सूचना अभी तक पुलिस ने अमेरिकन दूतावास को नहीं दी है। पुलिस की पूरी जांच केवल महिला के ब्यान और कॉल डिटेल के इर्द-गिर्द घूम रही है। सूत्रों के अनुसार कोई भी विदेशी है वह अपनी संपत्ति की इंशोरेंस करके आते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इस घटना को इंशोरेंस से भी जोड़ा जा रहा है। चोरी की घटना को तीन दिन हो गए। मौके पर आईजी भी पहुंचे थे, लेकिन दो दिन रुकने के बाद वह भी चले गए। अब पूरे मामले की जांच मनाली थाने में चल रही है। बैंक ने इतनी बड़ी रकम कैसे जारी की किसी को कोई जानकारी नहीं। केवल महिला के ब्यान में बाद उसके मित्र से पूछताछ जरूर की जा रही है, लेकिन पूछताछ भी उस व्यक्ति से की जा रही है जो जनवरी माह से जेल में है।

ऐसे में अभी तक पुलिस ने अमेरिकन दूतावास को सूचना देना जरूर नहीं समझा है और न ही यह पता लगाने का प्रयास किया कि अगर भारत में किसी अमेरिकन व्यक्ति की संपत्ति चोरी हो जाए तो उसे अमेरिका में कहीं इंशोरेंस की ओर से उक्त भरपाई तो नहीं की जाती। इस बारे में डीएसपी मनाली पुनित रघु के अनुसार मामले की सूचना अमेरिकन दूतावास को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें