फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर ने युवक से आईकार्ड मांगा तो निकाल ली पिस्तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में घूम रहे आउटसाइडर युवक को प्रोफेसर ने आईकार्ड दिखाने के लिए कहा तो उसने पिस्तौल निकाल ली। घटना से कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। इससे हड़बड़ाया युवक मौके से फरार हो गया। प्रोफेसर ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने कॉलेज का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक के नशेड़ी होने की बात सामने आई है। पुलिस कॉलेज कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। वहीं, पुलिस कह रही है कि आरोपी युवक ने पिस्तौल नहीं, बल्कि लाइटर दिखाया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस में पिस्तौल दिखाने की शिकायत की है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे कॉलेज की अनुशासन समिति ने कॉलेज कैंपस में घूम रहे एक युवक को आईकार्ड दिखाने के लिए कहा। प्रोफेसर के अनुसार युवक ने पहचान पत्र के बदले उन्हें पिस्तौल दिखा दी और फिर मौके से फरार हो गया। घटना से कॉलेज में अध्ययनरत सैकड़ों विद्यार्थियों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राएं सहम गए हैं। कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पुलिस ने युवक को देखा। इसकी पहचान का पता लगाया जा रहा है। उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा ने कहा कि युवक कॉलेज का छात्र नहीं है। उधर, एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने युवक की पहचान का दावा किया है। उन्होंने कहा कि युवक ने पिस्तौल नहीं लाइटर निकाला था। लेकिन प्रोफेसर की ओर से आईकार्ड दिखाने की बात से वह डरकर मौके से भाग गया। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि युवक के पास पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें