फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरूआ-मझाच में अवैध रूप से पैराग्लाइडिंग करते पकड़े आठ युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली से सटे बुरूआ-मझाच में एसडीएम मनाली ने छापा मारकर आठ युवाओं को अवैध रूप से पैराग्लाइडिंग करते हुए पकड़ा। एसडीएम को आता देख मढ़ी और सोलंगनाला में भी कुछ लोग मौके से फरार हो गए। एसडीएम मनाली एसआर बेरवा ने रिपोर्ट तैयार मामला पुलिस को सौंपा है। जहां से यह मामला आगामी कार्रवाई के लिए डीटीडीओ को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बरसात पैराग्लाइडिंग के लिए सही नहीं है। लिहाजा प्रशासन ने एक्सपर्ट से राय लेकर पहले ही 15 जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक बुरूआ, मड़ी और सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा रखी है। इसके लिए बाकायदा नोटिफिकेशन जारी की गई है। इसकी एक कॉपी पैराग्लाडर्स को भी भेजी गई थी, लेकिन कुछ युवा सीखने के बहाने बुरूआ-मझाच में पैराग्लाइडिंग कर रहे थे। जोकि इस मौसम में जानलेवा साबित हो सकती है। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम ने मौके पर दबिश दी और युवाओं को मौके पर दबोचा। इधर, एसडीएम हेमराज बेरवा ने बताया कि युवाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं इसकी रिपोर्ट तैयार कर आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए डीटीडीओ और पुलिस को भेजी गई है।
उक्त पैराग्लाइडर्स का कहना है कि वेे पर्यटकों के बजाए विदेश में आयोजित किए जा रहे एक प्रतियोगिता की तैयारियों में लगे थे, लेकिन इस संबंध में प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है। इधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामला सामने आया है। डीटीडीओ को आगामी कार्रवाई के लिए मामला प्रेषित किया जा रहा है। वहीं, जिला पर्यटन अधकिारी रत्न गौतम का कहना है कि उन्हें इस बारे में सूचना मिली है। इस केस में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग समेत अन्य साहसिक खेल आयोजकों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें