फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। मार्ग निर्माण के लिए रेत की सप्लाई करने वाले सप्लायर और मार्ग निर्माण ठेकेदार के कर्मियों के बीच सोमवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के उपनगर मसवासी से सुल्तानपुर पट्टी तक जर्जर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार द्वारा कई स्टोन क्रेशरों सहित भंडारण से रेत खरीदी जा रही है। सोमवार की शाम रेत सप्लायर अकरम खां ने अपने भंडारण से एक ट्रक रेत निर्माण स्थल पर भेजा था, जिसे ठेकेदार कर्मी ने घटिया बताते हुए वापस लेने जाने को कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर सप्लायर और ठेकेदार के कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें