कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर के तहत सोमवार को प्रवासी युवक पर जानलेवा हमला और खोखण पंचायत भवन में लगी आग के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं। इसके लिए विशेष टीम को मंडी से बुलाया गया था। टीम ने कई साक्ष्य जुटाए हैं। इसके आधार पर छानबीन को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं पुलिस ने दोनों मामलों को जल्द सुलझाने के लिए अन्य सहायता भी ले रही हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस दोनों मामलों को जल्द हल कर सकती है। गौर रहे कि खोखण पंचायत भवन में देर रात लगी आग से रिकॉर्ड जल गया था। इसमें लोगों ने किसी गड़बड़झाले का अंदेशा जताया है। वहीं प्रवासी युवक पर जानलेवा हमले के बाद भी भुंतर शहर में दशहत का माहौल है। पुलिस थाना भुंतर के एसएचओ विकास ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामलों में मंगलवार को साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
बलदेव