फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली सेक्स रैकेट : आरोपी का साथी मनाली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा, दिल्ली के लिए महत्त्वपूर्ण
विज्ञापन



फालोअप
--
सैक्स रैकेट मामले में आरोपी का साथी गिरफ्तार
कुल्लू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मनाली में दबोचा आरोपी
पुलिस से बचने को भूमिगत आरोपी लगातार बदल रहा था ठिकाने
मामले में नाबालिग के अभिभावकों पर भी गिर सकती है गाज

अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू।
मनाली सेक्स रैकेट मामले में कुल्लू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बुधवार को मनाली से आरोपी के साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। मामले में नाबालिग लड़की के अभिभावकों पर भी गाज गिर सकती है। पुलिस आरोपी के दूसरे साथी से पूछताछ कर रही है और कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

आरोपी के दूसरे साथी को दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। तीन-चार बार रेड करने के बाद पुलिस के हाथ खाली थे। लगातार आरोपी अपने ठिकाने बदल रहा था। बुधवार को गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस को सफलता हाथ लगी। आरोपी के साथी की पहचान मनु उर्फ नितिन जैन निवासी करनाल के रूप में हुई है। मनु ने स्थानीय युवती के साथ शादी की है। इसके चलते ही उसने नाबालिग को मनाली में किराये के कमरे में ठहराया था। पूर्व में पकड़े आरोपी शिव शंकर और मनु दोनों मिलकर योजना बनाते थे और ग्राहक ढूंढते थे। डील होने के बाद नाबालिग को होटल भेजा जाता था। हालांकि, अभी तक पुलिस को सेक्स रैकेट से जुड़ी अन्य चार लड़कियों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस आशंका जता रही है कि यह अन्य लड़कियां भी नाबालिग हो सकती हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब कई खुलासे हो सकते हैं। मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें