फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मील में वैन से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। कुल्लू-मनाली हाईवे-तीन स्थित 16 मील के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इससे एक युवक की मौत और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए मनाली अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार को 16 मील के पास सड़क किनारे खड़ी एक वैन के साथ एक मोटरसाइकिल जा टकराई। बाइक कुल्लू से मनाली की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय निशांत, निवासी दुर्गापुर, सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। घायल की पहचान 20 वर्षीय विशाल पुत्र दामोदर सिंह, कोलीसेरी पनारसा, जिला मंडी के रूप में हुई है। उसे तुरंत उपचार के लिए मनाली ले जाया गया है। पतलीकूहल पुलिस थाना के प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि हादसे में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सड़क हादसे को लेकर मामला दर्ज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बंजार बस हादसे के बाद कुल्लू घाटी में हादसों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें