फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए चैक, दस्तावेजों के मालिकों तक पहुंच रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चरस के सरगना से कड़ी पूछताछ
विज्ञापन

पुलिस पकड़े गए सामान के असली मालिक तक पहुंचने की कोशिश में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में चरस और लाखों की नकदी से साथ पकड़े चरस के सरगना से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। आरोपी कब से इस कारोबार को चला रहा था, कितने युवाओं को नशा बेचा और चरस को कहां से खरीदता था, के बारे में जानकारियां जुटा रही है। छापामारी वाले घर के आसपास अभी भी पुलिस है। पुलिस यहां पर होने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस के जवान रविवार को भी आसपास देखे गए।
विज्ञापन

आरोपी के पास पकड़ी गए कैश व अन्य दस्तावेज संदेह के घेरे में है, जिनकी पुलिस विवेचना कर रही है। अब पुलिस पकड़े गए सामान के असली मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस की ओर से अब तक कई लोगों को फोन भी किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी प्राइवइेट फाइनांसर भी था, जो लोगों को ब्याज पर पैसे देता था। इसके बदले में वह लोगों से ब्लैंक चेक और जमीन के कागजात सिक्योरिटी के तौर पर अपने पास रखता था। अब पुलिस इन्हीं सब चीजों का मिलान करने में जुटी है। मामले को लेकर एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस की ओर से मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी पूछताछ में कई राज उगल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें