फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजाली में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी से टकराई अनियंत्रित कार, तीन लोग घायल
विज्ञापन

बंजार के पुजाली के निकट हादसा
एक की हालत गंभीर, बंजार अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू के बंजार स्थित पुजाली के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई है। जिसमें एक व्यक्ति घायल को गया, जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं। घायल का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह करीब आठ बजे बंजार की तरफ आ रही कार एचपी 34 सी 7651 पुजाली के समीप एक कार अनियंत्रित होकर अचानक पहाड़ी से टकरा गई। जिसमें 49 वर्षीय थरवन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि तीनों को हल्की चोटें आई हैं। जैसे स्थानीय लोगों ने गाड़ी को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद 108 के माध्यम से घायल को अस्पताल लाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि दुर्घटना में एक व्यक्ति को ज्यादा चोटें आई है जबकि तीन को मामूली चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें