फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में युवक और महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में बुधवार को दो सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला जिला मुख्यालय की खलाड़ा-सरली सड़क के लोरन मोड़ पर पेश आया। यहां पर एक मारुति वैन एचपी 66 ए 2529 मोड़ से लुढ़ककर 50 फीट नीचे गिर गई। इसमें चालक गणेश (32) पुत्र नैन सिंह, निवासी नेपाल को गंभीर चोटें आई। इस हादसे में वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल को युवक को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। सड़क में कहीं पर भी पैरापिट व क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। अगर होते तो हादसा होने से बच जाता। स्थानीय लोगों ने लोरन मोड़ पर पैरापिट लगाने की मांग कई बार उठाई। लेकिन उनकी बात को लोक निर्माण विभाग ने नहीं सुना है। इसके चलते यहां पर पहले भी कई हादसे पेश आ चुके हैं। नगर परिषद के वार्ड नंबर सात की पार्षद सोनी ने कहा कि लोरन मोड़ पर अगर पैरापिट लगाए जाते हैं तो यहां हादसे नहीं होंगे। दूसरा हादसा पतलीकूहल थाना के अंतर्गत पतलीकूहल में हुआ। यहां पर सड़क के किनारे डंगे के कार्य में लगी नेपाली की 32 वर्षीय रूपा को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे महिला को चोटें आई हैं। हालांकि दोनो ंपक्षों में बाद में समझौता भी हो गया। मामले की पुष्टि एएसपी राजकुमार चंदेल ने की। कहा कि लोरन मोड़ पर एक वैन सड़क से 50 फीट नीचे लुढ़क गई, जिसमें एक युवक घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें