फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 ग्राम चरस के साथ हरियाणवी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
700 ग्राम चरस के साथ हरियाणवी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पतलीकूहल/कुल्लू। पुलिस ने ऊझी घाटी में चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पतलीकूहल पुलिस का एक दल नियमित गश्त पर था। इस बीच उन्हें फोजल से कुछ दूरी पर स्थित प्राड़ी नाला में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखा। लिहाजा पुलिस ने उसे तलाशी देने को कहा। तलाशी लेने के दौरान उसके कब्जे से पॉलिथीन में पैक चरस मिली। तोल करने पर पर इसकी मात्रा 700 ग्राम निकली। चरस का कुछ हिस्सा फोरेंसिक जांच के लिए सीलबंद कर एफएसएल भेजा जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सतीश हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसे पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने चरस किससे खरीदी है और वह इसे आगे कहां बेचने जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस के हाथ कुछ खास जानकारी लगी है। इसके आधार पर पुलिस केस की छानबीन को आगे बढ़ा रही है। एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि केस की जांच हेड कांस्टेबल लाल सिंह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले चरस रखने के आरोप में पकड़े गए एक अन्य आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें