फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदे को लेकर दो पक्षों में पथराव, मसजिद में भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदे को लेकर दो पक्षों में पथराव, मसजिद में भगदड़
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)।
जुमे की नमाज के बाद मसजिद में इमामत के चंदे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई । बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के असलहे निकल आए और पथराव शुरू हो गया। जिससे मसजिद में भगदड़ मच गई । पथराव में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया । दोनों पक्षों ने एक दूसरे को नामजद कर तहरीर पुलिस को दी है ।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव हरनगला में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद गांव निवासी मोहम्मद एहसान ने मौजूद नमाजियों से इमामत का चंदा एकत्र करने की बात कही । इस दौरान नमाजी अपनी हैसियत के अनुसार चंदा देने लगे । आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी रिफाकत अली व इसरार अली,इकबाल के बीच चंदे के लेनदेन को लेकर कहासुनी होने लगी । देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिससे मसजिद में मौजूद नमाजियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर दोनों पक्षों के अन्य लोग भी असलहे लेकर मौके पर आ गया । इस दौरान दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और धारदार हथियार चलने लगे । जैसे ही सूचना पुलिस को लगी मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल पूर्व प्रधान पति रिफाकत अली, इसरार, इक़बाल, रेशमा, खुशबू, शेबी, महक, रेहान को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां घायल रिफाकत अली ने अनवार, इसरार, इस्तकार, गुड्डू, जुल्फकार व दूसरे पक्ष ने रिफाकत अली, शहनावाज, मोहम्मद आरिफ, राशिद, फिरासत को नामजद कर तहरीर पुलिस को दी है । कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षो की ओर से तहरीर आई है । दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें