फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के डर से हटने लगे कब्जाधारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। हाईकोर्ट के आदेश पर कुल्लू-भुंतर मुख्य सड़क के बीच लोग खुद ही अवैध कब्जों हटा रहे हैं। गड़बड़ होने की आशंका पर ऐसे मामलों में एक बार फिर से निशानदेही होगी। निशानदेही में वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा। प्रशासन व लोनिवि ने करीब 180 से अधिक कब्जा धारकों को एनएच से अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए थे। इस संबंध में कब्जाधारकों को नोटिस भी दिए गए हैं।
कार्रवाई के डर से कई ने स्वयं ही कुल्लू-भुंतर मुख्य सड़क में आ रहे हिस्से को हटा दिया है। सड़क में कुछ भवनों का हिस्सा लग रहा था। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के साथ निशानदेही कर अवैध कब्जों को चिन्हित किया था। अवैध कब्जे वाले हिस्से को हटाने के नोटिस भी दिए गए थे। इसमें लोक निर्माण विभाग ने अवैध कब्जे की निशानदेही कर पक्के निशान भी लगाए हैं। कब्जे सही तरीके से हटाने संबंधी स्थिति स्पष्ट होने पर निशानदेही नहीं की जाएगी। यदि कहीं कब्जे को सही तरीके से नहीं हटाया गया तो दोबारा निशानदेही की जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला मुख्य सड़क कुल्लू-भुंतर में अवैध कब्जे हटाए जाने हैं। इसके लिए प्रशासन के साथ लोक निर्माण विभाग कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर मुख्य सड़क कुल्लू-भुंतर में अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया जारी है। जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, उनमें से कुछ ने स्वयं ही कब्जे हटा दिए हैं। संशय होने पर यहां फिर से निशानदेही की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि कब्जाधारक ने लगाए गए निशान तक कब्जा हटाया या नहीं।
- डॉ. अमित गुलेरिया, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें