फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते हुए नदी में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पारला भुंतर के हाथीथान में एक ढाई साल के एक बच्चे की खेल-खेल में मौत हो गई है। इस दौरान बच्चे की मां पार्वती नदी के किनारे कपड़े धो रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर लाल सिंह ने कहा कि रविवार को हाथीथान में एक महिला पार्वती नदी में कपड़े धो रही थी। इस दौरान उसका ढाई साल का बच्चा भी पास में खेल रहा था। तभी खेलते हुए बच्चा अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई। जब तक बच्चे की मां ने उसे देखा वह मर चुका था। हादसे की सूचना भुंतर पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। सोमवार को कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। दर्दनाक हादसे से बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मां को अपने बच्चे की मौत का यकीन ही नहीं हो रहा है। बच्चे की पहचान ढाई वर्षीय लक्ष्य ठाकुर, पुत्र भाग सिंह निवासी खाबल के रूप में हुई है। पिता भाग एनएचएआई में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। डीएसपी हेडक्वार्टर कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें