फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने लगाया खैर कटान पर गलत आबंटन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर पेड़ों का हो रहा गलत आवंटन और मार्किंग
विज्ञापन

ठेेकेदारों ने लगाया खैर कटान पर गलत आवंटन का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। स्वारघाट रेंज के रतनपुर ब्लॉक में खैर कटान में लगे ठेेकेदारों का आरोप है कि राजस्व विभाग व वन विभाग के कर्मचारी आपसी सांठगांठ के तहत राजनैतिक तौर पर प्रभावशाली ठेकेदारों के इशारों पर कार्य कर रहे हैं।
ठेेकेदार सरवन कुमार, सुरेश नेगी, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, संदीप कुमार का कहना है कि खैरों के पेड़ों का गलत आवंटन व पेड़ों की मार्किंग कर सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे सीधे तौर पर सरकारी खजाने को चुना लग रहा है। जब उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की इस तानाशाही का विरोध किया तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, बल्कि उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्हें केस बनाने की धमकी भी दी जाती है। ठेकेदारों का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों की ओर से दी जा रही धमकियों को लेकर उन्होंने पिछले मंगलवार को वन मंडलाधिकारी, मुख्य अरण्यपाल बिलासपुर को मौखिक तौर पर सारे वृत्तांत से अवगत करवाया था और न्याय की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेेकेदारों का कहना है कि रविवार को भी कल्लर गांव में सरकारी कर्मचारियों ने इस प्रकार का दुर्व्यवहार उनके साथ किया और झूठा केस बनाने की धमकी दी। ठेकेदारों का कहना है कि यहीं मात्र उनका केवल व्यवसाय है जिस पर उनका परिवार पल रहा है। सोमवार को वह उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से भी मुख्यमंत्री व वन मंत्री को इस बारे में ज्ञापन भेजेंगे।
---------------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें