फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा, डेढ़ दर्जन पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नोटिस के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई की है। पहले चरण में मौहल से पिरड़ी तक सड़क किनारे अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलेगा। वीरवार को प्रशासन और विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा रहा। शाम तक करीब डेढ़ दर्जन अवैध कब्जों को हटाया गया। यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। हाल ही में कसोल में प्रशासन ने ऐसी कार्रवाई की थी। बता दें कि जिला की मुख्य सड़क (एमडीआर-32) से अवैध रूप से किए सभी कब्जे हटाए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग ने अपनी मशीनरी लगा दी है। भुंतर चौक से रामशिला तक अवैध कब्जों को हटाने का अभियान आरंभ कर दिया गया है। इस अभियान के प्रथम चरण में नेचर पार्क मौहल से पिरड़ी तक के कब्जों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू-भुंतर जिले की मुख्य सड़क है, लेकिन लगातार हो रहे कब्जों के कारण यह तंग होती जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने राजस्व विभाग से अवैध कब्जों की निशानदेही करवाई है। निशानदेही करने के बाद कब्जाधारकों को विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। अब विभाग सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को क्रमबद्ध तरीके से हटाएगा। प्रथम चरण में मौहल-पिरड़ी और उसके बाद राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अन्य क्षेत्रों से कब्जे हटाने का अभियान विभाग जारी रखेगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि नेचर पार्क मौहल से लेकर पिरड़ी तक जल्द अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। भुंतर चौक से रामशिला तक जिला की मुख्य सड़क के किनारे किए गए सभी कब्जे हटेंगे।
अवैध कब्जों के हटने से चौड़ी होगी सड़क
कुल्लू-भुंतर सड़क किनारे से लोक निर्माण विभाग अवैध कब्जे हटा रहा है। कब्जे हटने से सड़क चौड़ी होगी। इससे न केवल वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। राहगीरों को भी आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा सड़क हादसों पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें