फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौहल में खेतों में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस थाना कुल्लू के तहत आने वाले मौहल में पुलिस को खेतों में एक शव मिला है। शव को जानवरों ने बुरी तरह से नोंचा है। इसके चलते अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 35 से 45 साल के बीच लग रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि मौहल में खेतों में एक शव पड़ा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर खेत के पास सुरेश, गणेश व सन्नी शर्मा मौजूद थे। सुरेश ने बताया कि सबसे पहले उसने ही मृत व्यक्ति को देखा। जब पुलिस ने शव को देखा तो उसका मुंह जानवरों ने बुरी तरह नोचा था, जिससे उसे पहचाना मुश्किल था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान कलमबंद किए। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि मौहल में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव 35 से 45 वर्ष के बीच उम्र का है। पुलिस ने सभी थानों को गुमशुदगी की रिपोर्ट से संबंधित व्यक्तियों को पहचान के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। बहरहाल मौहल में खेतों में शव मलने से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मौहल की तरफ रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें