फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांगरी में अढ़ाई मंजिला मकान राख

Wed, 24 Feb 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नथाण पंचायत के शांगरी गांव में एक अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस आगजनी में लाखों की संपत्ति राख के ढेर में तबदील हो चुकी है। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, वहीं घर समेत हरे-भरे सेब के पेड़ भी आगजनी की चपेट में चढ़ गए हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी प्रबल थी कि देखते ही देखते काष्ठकुणी शैली से बना घर राख बना गया। घर सड़क से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर दूरी पर होने के चलते दमकल वाहन भी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर मिट्टी से आग को बुझा दिया। जानकारी के मुताबिक आगजनी की यह घटना बुधवार सुबह करीब 12 बजे के करीब घट गई है। घर सड़क से दूर और एकांत में होने के चलते लोग भी देरी से मौके पर पहुंचे। तब तक आग ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया था।

दमकल विभाग कुल्लू के सव फायर आफिसर दुर्गादास ने बताया कि यह घर सुख राम का था। इस आगजनी में लगभग चार लाख की संपत्ति जलकर गई। 40 बोरी खाद, चार ड्रम, स्प्रे पंप भी जलकर राख हो गए हैं। वहीं घर के साथ लगते करीब 10 के करीब सेब के पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत के प्रधान भगत राम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को प्रशासन और सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें