मनाली में वाहन पर चढ़कर हुड़दंग करते पर्यटक।-संवाद
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड के समीप मंगलवार रात को आईबेक्स चौक में पर्यटकों को हुड़दंग मचाना महंगा पड़ा। पुलिस ने हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 3,500 रुपये का चालान काटा है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के पर्यटक आईबेक्स चौक में वाहन खड़ा कर हुड़दंग मचाने लगे। डीजे बजाकर खूब हुड़दंग मचाया। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। मनाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन चिह्नित किया और 3,500 रुपये का चालान काटा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद