फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन सप्ताह से बंद 17 मील पुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर 17 मील में बाढ़ में बही पुल की अप्रोच सड़क अभी तक नहीं बनी है। लगभग 20 दिन से यहां आरसीसी दीवार बनाने का कार्य चल रहा है। इस कारण पुल भी बंद है। कछुआ गति से चल रहे कार्य के कारण गजां इलाके के ग्रामीणों और होटल संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को वामतट सड़क से होकर लंबा सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2025 में आई बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। 17 मील में बने पुल की अप्रोच सड़क भी बह गई थी। अब आरसीसी दीवार बनाकर सड़क बनाई जा रही है। आरसीसी दीवार बनाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस पुल से होकर सिर्फ गजां के लोग ही सफर नहीं करते बल्कि राइट बैंक के कई गांवों के छात्र इसी पुल से होकर हरिपुर कॉलेज पहुंचते हैं।
इस मार्ग से होकर वामतट मार्ग तक पहुंचना आसान है। स्थानीय निवासी पूर्ण चंद, होटल कारोबारी राज ने बताया कि पुल का कार्य धीमी गति से चल रहा है। अप्रोच सड़क की आरसीसी दीवार पिछले लगभग 20 दिनों से नहीं बनी। पर्यटन कारोबार को नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि आरसीसी दीवार बनाने का कार्य जारी है। जल्द कार्य पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें