कुल्लू। जिला में कोरोना के मामलों में कमी आई है। सोमवार कोकोरोना का एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। जबकि तीन संक्रमित मरीजों ने कोरोना को हराया है। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 22 से घटकर 19 हो गई है। जिसके चलते करीब एक माह बाद कुल्लू में कोरोना के मामले 20 से कम हो पाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला के पांचों स्वास्थ्य खंडों के विभिन्न क्षेत्रों में 372 लोगों के सैंपल लिए थे। इन सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही है। कुल्लू में अब तक 9724 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 9545संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
वहीं, नवबंर के अंत तक शत-प्रतिशत लोगों केे दूसरी डोज लगाने का विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य खंड नग्गर, बंजार, आनी, निरमंड तथा जरी में 76 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कुल्लू कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन और सैंपल अभियान जारी है।