फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेऊठी से धारगण बाया पॉमच बावड़ी सड़क का निर्माण शुरू

Sun, 25 May 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की पुंथल पंचायत में सेऊठी से धरगण वाया पॉमच बावड़ी सड़क का निर्माण का शुरू हो गया है। रविवार को पुंथल पंचायत की प्रधान माला नेगी ने सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जेसीबी लगाकर सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पंचायत प्रधान माला नेगी ने बताया कि सड़क बनने से पुंथल पंचायत के वार्ड नंबर पांच की आगादी को फायदा होगा। यह वार्ड सड़क सुविधा से वंचित था। अब सड़क बनने से करीब 400 लोगों को फायदा होगा। सड़क को और आगे तक ले जाने की योजना है, लेकिन अभी पंचायत सड़क को पांच लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर पांच तक तैयार कर रही है। उनके साथ उप प्रधान घनश्याम, वार्ड पंच केहर सिंह, किरण कुमार, देव कला भी मौजूद रहे। सड़क के शुभारंभ पर पार्वती मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष विजय नेगी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें