बंजार में देवता मार्कंडेय पेड़चा के स्वर्णिम छत्र, मोहरे और हार शृंगार की प्रतिष्ठा के बाद दर्
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में पेड़चा के देवता मार्कंडेय ऋषि के सोने के छत्र की प्रतिष्ठा देवविधि के साथ हुई। प्रतिष्ठा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अब देवता सोने के छत्र वाले देवरथ में विराजमान हो गए हैं।
भगवान विष्णु नारायण की उपस्थिति में प्रतिष्ठा को पूरा किया गया। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान देवता के आभूषणों को क्षति पहुंची थी। इसके बाद हारियानों ने सोने का छत्र बनाने में रुचि दिखाई। कारदार रमेश शर्मा, कमली राम, पुजारी नरोत्तम दत्त शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, तेजा सिंह ने कहा कि स्वर्णिम छत्र और धातु निर्मित मोहरों, शृंगार रूपी आभूषणों को देवरथ में सुसज्जित किया गया। इसके बाद देवता के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं के लिए देवभोज का भी आयोजन किया गया। संवाद