कुल्लू में काग्रेंस के मौन जुलूस के बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर बैठे कांग्रेंस के नेता व पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर अलोकतांत्रिक और तानाशाही आचरण का आरोप लगाते हुए मुंह पर काली पट्टी बांध कर विरोध रैली निकाली। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित पार्टी कार्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक विरोध रैली निकाली। रैली में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य फ्रंटल संगठनों ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है जो अनुचित व अशोभनीय है। मोदी सरकार मीडिया की स्वतंत्रता को अंकुश करने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर शांतिपूर्णक धरना देकर विरोध किया। इस धरना-प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़, कुल्लू विधानसभा अध्यक्ष उत्तम शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव चुनेश्वर ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, दिलीप विष्ट, सेवादल के अध्यक्ष अनुराग प्रार्थी, महिला कांग्रेस अध्यक्षा विद्या नेगी, अरूणा ठाकुर, किशन ठाकुर पूर्व जिला परिषद सदस्य, ओम प्रकाश शर्मा, सुखदास नैयर, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन हरिचंद शर्मा, कोषाध्यक्ष टेक सिंह नेगी, देवेंद्र नेगी, सेनापाल, संजय पठानिया, नवनीत सूद, आरिफ खान, मुकेश महंत, अतुल गुप्ता, जोगिंद्र ठाकुर, संजय, विशाल ठाकुर, राजीव शर्मा, राकेश ठाकुर तथा हीरा लाल पुजारी सहित अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।