कुल्लू विधानसभा कांग्रेस पार्टी की विशेष बैठक में 25 जनवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू दौरे को लेकर चर्चा की गई। ढालपुर स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कुल्लू विधानसभा कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। वहीं बैठक में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का कुल्लू में भव्य स्वागत करेंगे और कांग्रेस के प्रतिनिधियों को दल भी उनसे भेंट करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की जाएगी और मांग रखी जाएगी कि वह कुल्लू के विकास के लिए किसी बड़ी योजना की घोषणा करें। जिससे घाटी में चल रहे विकास कार्यों को अधिक तेजी से गति मिल सके।
वहीं, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि घाटी में हुआ विकास कार्य मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है और आज हर गांव विकास की गाथा बोल रहा है। आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है और अब गांव में लोगों ने मन बना लिया है कि प्रदेश में दोबारा कांग्रेस ही सता पर काबिज होगी। इस दौरान बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद कुमार बबलू, पंचायत समिति सदस्य इषरा ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सालीग्राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेस राम चौधरी, सुखराम, सुखदास नैयर, हेमा शर्मा, उष्मज शर्मा, कुब्जा ठाकुर, राजेश चंदेल, मुकेश महंत, पुजारी लाल, तिखू राम, शिवदयाल, चांद किशोर पप्पा, करूण वैराग, बुधराम, विपिन, रंजीत महंत, किशन परमार, प्रेामिला, मीरा ठाकुर, रूमा देवी, मीना देवी, जीवन ठाकुर, सेस राम गुड्डी, विशाल महंत, दीपक, नवनीत, बेअंत सिंह, राज कुमार, वीर सिंह, विजेंद्र पंडित, आरिफ खान, देवेंद्र ठाकुर, विशन दास, योगराज, दिपांशु कुंद्रा, संजीव कुमार लपास, हेमराज, हीरा लाल, अजय कुमार, अमर सिंह, डीणे राम और नील चंद समेत अन्य मौजूद रहे।