फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू से कांग्रेस को मिली 14659 वोटों की बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव में हुए कम मतदान से राजनैतिक दल पहले से असमंजस में थे। चुनाव के परिणामों ने सभी को चौंका दिया है। जिला कुल्लू के चारों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह को 14659 मतों की बढ़त मिली है। इसमें जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी विधानसभा से सबसे अधिक 7043 वोटों की लीड मिली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को पड़े मतों ने सबको को हैरान कर दिया है। सदर कुल्लू से भी कांग्रेस को 3897 वोट मिले हैं। बंजार से 1878 तथा मनाली से 1841 वोट कांग्रेस के पक्ष में अधिक पड़े हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जिला कुल्लू की चारों आनी, बंजार, मनाली तथा सदर कुल्लू विधानसभा से कांग्रेस को मिली लीड संजीवनी का काम करेगी। कुल्लू जिले में कुछ राउंड को छोड़कर कांग्रेस की उम्मीदवार को ही बढ़त मिली है। जिले के चारों विस क्षेत्रों से 14659 मतों की बढ़त से कांग्रेस खेमे में खुशी है। परिणाम जानने के लिए निरमंड व आनी के भारी संख्या में कांग्रेस के समर्थक कुल्लू पहुंचे हुए थे। कांग्रेस के लोगों ने सुबह आठ बजे से मतदान केंद्र के बाहर कॉलेज गेट के पास एकत्रित होना शुरू कर दिया था। मंडी लोकसभा उपचुनाव में मिली हार से भाजपा खेमे में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें