फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वामतट मार्ग की नहीं सुधरी हालत, परेशानी में सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। आपदा के दस माह बाद भी कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग की हालत में सुधार नहीं हुआ है। जगह-जगह टूटी सड़क की हालत जस की तस है। कई जगह तो सड़क नाले में तब्दील हो गई है। इस वजह से मनाली आ रहा पर्यटक परेशान हो रहा है। हालात ऐसे ही रहे तो पर्यटन सीजन में दिक्कतें हो सकती है।
विज्ञापन

कुल्लू से मनाली वामतट सड़क पर कई होटल बने हुए हैं। मनाली आने वाले पर्यटक इस मार्ग पर सफर कर खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सेउबाग में सड़क नाले में तब्दील हो गई है। जगह-जगह टूटी सड़क हादसों को न्योता दे रही है। छाकी में पुल तो बन गया है मगर अप्रोच सड़क अभी भी कच्ची है।
जगतसुख में भी पुल बन गया लेकिन सड़क को पक्का नहीं किया गया। रायसन में राइट बैंक के हाईवे को वामतट से जोड़ने के लिए पुल बनाया गया है। आपदा के दौरान यह पुल सहारा बना लेकिन पुल से वामतट तक बनी सड़क बदहाल है। पर्यटक ऐसी सड़क पर सफर कर परेशान हो रहे हैं और जाम में भी फंस रहे हैं। पर्यटन कारोबारी नंदलाल शर्मा ने बताया कि पर्यटन सीजन शुरू हो गया है, परंतु सड़क ठीक नहीं है। रोहित, लुदर चंद का कहना है कि सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि वामतट सड़क में बने नए पुल के साथ सड़क पर टारिंग की जानी है। जल्द इसका कार्य शुरू किया जाएगा। जहां गड्ढे पड़े है वहां भी पैचवर्क किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

................संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें