फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कर्नाटक यौन शोषण मामले में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कर्नाटक में भाजपा उम्मीदवार और उनके पिता के यौन शोषण मामले में संलिप्त होने के विरोध में जिला महिला कांग्रेस ने ढालपुर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कर्नाटक में नेता एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना दोनों यौन शोषण मामले में संलिप्त हैं।
उन्होंने महिलाओं और बेटियों के वीडियो भी बनाए। एचडी रेवन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन प्रज्ज्वल रेवन्ना विदेश भाग गया है। कहा कि उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है और पीएम मोदी एक बार भी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं। इस मौके कांग्रेस नेता बंतो चौधरी, पूजा शर्मा सहित अन्य महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें