फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता जगन्नाथी के मंदिर में महायज्ञ की पूर्णाहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं और हारियानों ने मंदिर पहुंच कर नवाया शीश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता भुवनेश्वरी देवी जगन्नाथी के मंदिर पुईद में 37वां शतचंडी महायज्ञ का समापन देव विधि के अनुसार हुआ। माता के मंदिर में 14 पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया। विशेष कन्या पूजन कर पूर्णाहुति डाली गई। इस मौके पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
मंदिर में दूरदराज के गांवों सहित कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं और हारियानों ने पहुंचकर माथा टेका। मंदिर में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सावन माह में माता के मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। पुईद पंचायत के पूर्व प्रधान उत्तम शर्मा ने बताया कि जगन्नाथी मंदिर में 14 पंडितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर शतचंडी महायज्ञ को पूर्ण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवलु अशोक, पूर्व पंच सुनू राम, सुमन शर्मा, अजित, युवराज ठाकुर ने कहा कि कुल्लू के दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालु माता के मंदिर माथा टेकने पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। माता भुवनेश्वरी देवी जगन्नाथी के कारदार चमन ठाकुर ने कहा कि मंदिर में पांच दिनों तक शतचंडी महायज्ञ किया गया। रविवार को हवन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें