फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोपवे निर्माण के लिए कंपनी का सामान मौहल पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली महादेव रोपवे का विरोध कर रही संघर्ष समिति, जल्द करेगी बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिजली महादेव रोपवे का निर्माण करने वाली कंपनी का सामान मौहल पहुंच गया है। बताया जा रहा कि अब कंपनी की ओर से बिजली महादेव रोपवे का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। 283 करोड़ के बिजली महादेव रोपवे का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भूमि पूजन किया था। बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति फाटी, कशावरी और खराहल रोपवे का विरोध कर रही हैं।
संघर्ष समिति ने कुल्लू में सड़कों पर उतरकर रोपवे के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया था। अपनी बात केंद्रीय नेताओं तक भी पहुंचाई, लेकिन कुछ नहीं हो पाया है। कंपनी का सामान पहुंचने के बाद अब बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति जल्द ही बैठक करने वाली है। बैठक के बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली महादेव रोपवे का विरोध कर रहे लोगों ने पिछले महीने ही मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत के समक्ष भी मामला उठाया था। सांसद कंगना ने भी देव आस्था को सर्वाेपरि बताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत करने तक का आश्वासन दिया था। जिया पंचायत प्रधान और बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति के सदस्य संजू पंडित ने कहा कि बिजली महादेव रोपवे का विरोध जारी है। इसको लेकर समिति जल्द ही बैठक करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें