फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिया में दो कारों की टक्कर,चार लोगों को आईं चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुल्लू। जिले के भुंतर स्थित जिया में दो कारों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे पेश आया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से थाना भुंतर को जिया में महेंद्र एजेंसी के पास सड़क हादसा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कांगड़ा जिले के धर्मशाला क्षेत्र के नड्डी निवासी 42 वर्षीय शशिपाल ने अपना बयान दर्ज करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने के बाद घर लौट रहा था। जब उनकी गाड़ी जिया में महेंद्र एजेंसी के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अपनी गाड़ी को नियंत्रित करने के लिए ब्रेक भी लगाया लेकिन कार उनकी गाड़ी से टकरा ही गई। हादसे में चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। दूसरी कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। एसपी कुल्लू ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना भुंतर में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें