फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को वित्तीय लाभों के लिए करना पड़ रहा संघर्ष : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
17 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम, 19 को धर्मशाला में प्रदर्शन को चेताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का प्रदर्शन जारी है। जिला मुख्यालय ढालपुर में पेंशनरों ने शनिवार को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 2 बजे तक अपना प्रदर्शन जारी रखा। समिति के महासचिव राम शरण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों के हित में पूर्व में लिए गए फैसलों को लागू करने में आनाकानी कर रही है। पेंशनरों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके हक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपने ही वित्तीय लाभों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साल 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित सेवानिवृत्ति लाभ जारी किए जाएं। इसके अलावा 18 फीसदी महंगाई भत्ता और वर्षों से लंबित एरियर का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए श्रेणी के आधार पर अलग-अलग नियम बनाए जा रहे हैं, जो न्यायसंगत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि 17 नवंबर तक सरकार पेंशनरों के हितों में फैसला नहीं लेती है तो विभिन्न पेंशनर संगठन धर्मशाला में विधानसभा का 19 नवंबर को घेराव करेंगे। पेंशनर हक के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें