फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहाड़ों में फाहे गिरने से कुल्लू-मनाली में बढ़ी ठंड

Fri, 03 Jan 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दो नेशनल हाईवे के साथ लाहौल में 119 सड़कों पर यातायात ठप
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने दी सात तक मौसम के खराब रहने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में शुक्रवार को दिनभर मौसम खराब रहा। ऊंची चोटियों में फाहे गिरने से लाहौल घाटी के साथ कुल्लू और मनाली में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। रोहतांग के साथ सीबी रेंज की पहाड़ियों में दिनभर रुक-रुक बर्फबारी होती रही।
मौसम विज्ञान केंद्र ने सात जनवरी तक मौसम खराब रहने और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। छह और सात में ऑरेंज अलर्ट के साथ ऊंचाई व मध्यम इलाकों में हिमपात की संभावना जताई है।
विज्ञापन

ऐसे में जिला प्रशासन ने भी सैलानियों के साथ आम लोगों को बर्फ से संवेदनशील इलाकों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। उधर, औट-बंजार-सैंज हाईवे -305 के साथ अटल टनल होकर हाईवे तीन बसों के छोटे वाहनों के लिए अवरुद्ध है। दोनों हाईवे को बंद हुए एक सप्ताह से भी अधिक का समय हो गया है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से टनल होकर पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों से सिस्सू और नॉर्थ पोर्टल के गुफा होटल में बर्फ करा आनंद ले रहे हैं। एनएच अथॉरिटी के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि जलोड़ी दर्रा को बहाल करने का काम दोनों तरफ से चल रहा है। अभी भी करीब दो किलोमीटर तक बर्फ हटाने का काम रह गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें