फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बागीपुल के भीमडवारी और बंजार के बठाहड़ में फटा बादल

Thu, 14 Aug 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बादल फटने से तीर्थन नदी में आई बाढ़ से बठाहड़ में कॉटेज को हुआ नुक्सान। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू में बुधवार को भारी बारिश से बागीपुल के भीमडवारी और बंजार के बठाहड़ में बादल फटा है। बठाहड़ के ऊंचाई वाले इलाके में बादल फटने के बाद फलाचन खड्ड सहित तीर्थन नदी में भारी बाढ़ आ गई। बादल फटने की घटना से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बंजार के बठाहड़ में बादल फटने से टिल्ला पुल और दोगड़ा बड़े पुल बह गए हैं। वहीं छोटी तीन पुलियां भी बही हैं। बठाहड़ बाजार में पांच मकानों में बाढ़ का पानी और मलबा घुस गया है। वहीं छह गाडि़यां बह गई हैं। बठाहड़ में बाढ़ से चार कॉटेज को भी नुकसान हुआ है। बुधवार अपराह्र करीब 6:00 बजे भारी बारिश के बाद बठाहड़ में बादल फटा और एकाएक खड्ड में बाढ़ आ गई। बठाहड़ में बाढ़ का पानी कॉटेज और घरों में घुस गया। लोगों बाढ़ देखकर अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर से भागे। बठाहड़ व मशियार क्षेत्र के लोगों ने फोन करके गुशैणी और बंजार के लोगों को आगाह किया। हालांकि प्रशासन ने गुशैणी व निचले क्षेत्रों को खाली करवा दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

इस संबंध में उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने कहा कि कुल्लू में एक दिन में दो जगह बादल फटे हैं। बागीपुल के भीमडवारी और बंजार के बठाहड़ में बादल फटने की घटनाओं में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। अगले दिन बारिश का कुल्लू जिला में अलर्ट है। पर्यटकों व लोगों से अपील की गई है कि नदी किनारे से दूर रहें।
विज्ञापन

उपमंडल बंजार में वीरवार को भारी बारिश के चलते सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि लोगों को एहतियात बरतने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें